Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल और घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की प्रचंड जीत की खुशी में और विधायक सोमेश सोरेन के शपथ ग्रहण करने और हेमंत सोरेन सरकार के “एक साल बेमिसाल” पूरे होने की खुशी में आम राहगीरों के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया । साथ ही ढोल बाजे के साथ जमकर आतिशबाजी की गई और हेमंत सोरेन जिंदाबाद, सोमेश सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन अमर रहें आदि नारेबाजी से पूरा माहौल गूंज उठा । इस मौके पर झामुमो नेता उमर खान ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस तरह से जन कल्याण योजनाओं के द्वारा लोगो को लाभ पहुंचने का काम किया है । झारखंड अलग राज्य बनने के बाद झारखंड वासी इस बात को महसूस कर रहे हैं। वहीं झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने कहा कि
    झारखंड में हेमंत सरकार के नेतृत्व में बीता यह एक साल उम्मीदों, विकास और जनविश्वास से भरा रहा है। जनता की समस्याओं को समझते हुए सरकार ने हर वर्ग के लिए जमीन से जुड़ी नीतियाँ लागू कीं, जिससे राज्य में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल बना। इसी जनसमर्थन का परिणाम है घाटशिला उप चुनाव की ऐतिहासिक जीत, जिसने यह साबित कर दिया कि जनता आज भी हेमंत सोरेन जी के साथ अटूट विश्वास के साथ खड़ी है। यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि झारखंड की जनता का आशीर्वाद है, जो इस सरकार के काम और ईमानदारी पर मुहर लगाता है।आतिशबाजी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमर खान, उज्ज्वल दास, कन्हैया रजक, अहमद अंसारी, दानिश राज, राजू अख्तर,मकसूद अंसारी,विजय ठाकुर, डॉक्टर जेड आलम , हरि महतो, वाजिद अली , मुमताज आलम, राजू शर्मा , मोहन ठाकुर , सचिनंदन सिंह , संजय कुमार, सूरज गौड़ , अमित सोरेन , दीपक कुजूर, उमेश महतो, जगदीश पोद्दार , मोहम्मद साजिद सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अपराधी–पुलिस आमने-सामने: वांटेड सुधीर दुबे का धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस ने दी खुली चुनौती
    Next Article भुइयांडीह लिट्टी चौक–भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क व पुल का कार्य 10 दिन में शुरू

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.