Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में अपराधी–पुलिस आमने-सामने: वांटेड सुधीर दुबे का धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस ने दी खुली चुनौती
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में अपराधी–पुलिस आमने-सामने: वांटेड सुधीर दुबे का धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस ने दी खुली चुनौती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में अपराधी–पुलिस आमने-सामने: वांटेड सुधीर दुबे का धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस ने दी खुली चुनौती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में अपराध की दुनिया से जुड़े मोस्ट वांटेड अपराधी सुधीर दुबे का एक वीडियो सोमवार को तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह बिहार और जमशेदपुर में किसी बड़े व्यक्ति की हत्या करने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी गई इस धमकी ने शहर की पुलिस को तुरंत हरकत में ला दिया।

    वीडियो सामने आते ही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संज्ञान लिया और अपराधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह शहर में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रचता है, तो पुलिस जवाब गोलियों की भाषा में देगी। एसपी ने स्पष्ट कहा कि वीडियो में किसी का नाम भले ही नहीं लिया गया हो, लेकिन पुलिस पूरे गैंग पर काम कर रही है और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

     

    इधर पुलिस के सख्त बयान के कुछ ही घंटों बाद सुधीर दुबे ने एक नया वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा कि उसके वीडियो को तोड़–मरोड़ कर वायरल किया गया है। दावा किया कि वह बिहार और झारखंड से बाहर अपना व्यापार कर रहा है और दोनों राज्यों से दूरी बनाए हुए है। उसने जमशेदपुर पुलिस का सम्मान करने की बात कहते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

     

    कौन है सुधीर दुबे?

     

    सुधीर दुबे जमशेदपुर का कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी है। वह कभी अखिलेश सिंह गिरोह का शूटर रहा था, मगर अब उसने अपना अलग गैंग खड़ा कर लिया है। पुलिस ने उसे पहले ही जिले से तड़ीपार किया हुआ है। इसके बावजूद उसका वीडियो सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

     

    शहर में माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम नहीं देने दिया जाएगा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

    जमशेदपुर में अपराधी–पुलिस आमने-सामने: वांटेड सुधीर दुबे का धमकी भरा वीडियो वायरल पुलिस ने दी खुली चुनौती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
    Next Article हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.