Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “मैं काला हूं तो मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया” इसी बात पर पत्नी की हत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    “मैं काला हूं तो मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया” इसी बात पर पत्नी की हत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “मैं काला हूं तो मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया” इसी बात पर पत्नी की हत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कटिहार आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दोस्तों और पड़ोसियों की तंज भरी बातें एक पति को इतना विचलित कर गई कि उसने अपनी ही पत्नी का गला रेट कर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पति को शक था “मैं काला हूं मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गांव का रहने वाला सुकुमार दास 3 महीने पहले दूसरी बार पिता बना था। पहले बेटा गोरा नहीं था और सुकुमार भी सांवले रंग का है लेकिन दूसरा बेटा बिल्कुल गोरा पैदा हुआ। इसी बात ने उसके मन में शक की आग लगा दी।

    गांव के कुछ लोग भी तंज करते हुए कहते थे.. तू तो काला है तेरा घर गोरा बच्चा कैसे आ गया।” इसके बाद सुकुमार पत्नी मौसमी दास के चरित्र पर शक करने लगा और आए दिन उससे झगड़ा करता रहता था। मौसमी बार-बार कहती रही कि बच्चा उसी का है। लेकिन पति का शक खत्म नहीं हुआ। लगातार कलह के बाद मौसमी अपने पिता षष्ठी दास को बुलाकर मायके नारायणपुर गांव चली गई। करीब 3 महीने तक दोनों के बीच लड़ाई और तनाव जारी रहा। सुकुमार पत्नी को समझने के बहाने ससुराल पहुंचा ससुराल वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की और रात में सब भोजन कर सोने चले गए लेकिन आधी रात को सुकुमार ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

     

    जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अगली सुबह जब कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई तो घर वालों ने दरवाजा खोल अंदर का मंजर देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौसमी खून से लतपथ हालत में मृत पड़ी थी। गले पर गहरे वार थे और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले। एक नहीं बल्कि शरीर के चार-चार जगह पर चाकू गोदने के निशान थे। वहीं आरोपी पति फरार हो चुका था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तथा मृतका के पिता के बयान पर सनकी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी अभी भी फरार है घटना से गांव में मातम और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है।

    "मैं काला हूं तो मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया" इसी बात पर पत्नी की हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बकाया 3.16 करोड़ के चलते निर्मल गेस्ट हाउस सील
    Next Article मनिका से लौटते वक्त मानवीयता का परिचय देते हुए सांसद ने दिखाई संवेदना ।

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.