कदमा में गोलीकांड: शास्त्री नगर का युवक तौकीर की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 के पास बुधवार देर शाम एक युवक को गोली लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान शास्त्री नगर निवासी तौकीर के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर अपराधी प्रवृत्ति का माना जाता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब तौकीर ब्लॉक नंबर-2 के पास मौजूद था। अचानक आए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तौकीर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।

