आज दिनाँक-19.11.2025 के अपराहन 12:30 बजे 03, काँके रोड स्थित माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो के आवासीय कार्यालय में उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक माननीय अध्यक्ष, श्री रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के सदस्य श्री बाबूलाल मराण्डी, नेता प्रतिपक्ष, सदस्य, श्री स्टीफन मराण्डी, स०वि०स०, सदस्य, श्री रामचन्द्र सिंह, स०वि०स०, सदस्य, श्री नवीन जयसवाल, स०वि०स०, सदस्य, श्री आनन्द मोहन, संयोजक, पत्रकार दीर्घा समिति, झारखण्ड विधान सभा, सदस्य एवं प्रभारी सचिव-सह-सदस्य सचिव, श्री माणिक लाल हेम्ब्रम उपस्थित थे।
सर्वसम्मति से माननीय सदस्य श्री राज सिन्हा, स०वि०स०, धनबाद विधान सभा, क्षेत्र संख्या-40 को वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया। इन्हें वर्ष 2025 के लिए भगवान बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
समिति द्वारा उत्कृष्ट कर्मी के रूप में 06 (छ) विधान सभा कर्मियों का भी चयन किया है, इन्हें स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
1. श्री संतोष कुमार सिंह
संयुक्त सचिव
2. श्रीमती नीलम कुजूर
प्रशाखा पदाधिकारी
3. श्री मो० शाहिद हैदर
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
4. श्री राकेश कुमार सिंह
पर्यवेक्षक उद्यान
5. श्री मन्नु राम
अनुसेवक
6. श्री रवीन्द्र पाल
अनुसेवक
दिनांक 22 नवम्बर, 2025 को स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट माननीय विधायक को माननीय राज्यपाल, झारखण्ड के द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो एवं 51,000/- (एकावन हजार) रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी। उत्कृष्ट कर्मियों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो के साथ प्रत्येक को 21,000/- (इक्कीस हजार) रूपये सम्मान राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।

