Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश, 20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश, 20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश, 20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

    परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली की शिकायत मिली थी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    रायपुर:- प्रदेश में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के घर बुधवार सुबह एसीबी/ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ दबिश और कार्रवाई शुरू हो गई। प्रदेशभर में 20 से ज्यादा स्थानों पर यह बड़ी कार्रवाई जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद सहित कई प्रमुख शहरों में टीमों ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।

    सूत्रों के मुताबिक पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली की शिकायत सामने आई थीं। यह मामला विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठा था, जिसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

    एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष टीमों ने बुधवार सुबह-सुबह अधिकारियों के घर दस्तक देकर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूत खंगालने शुरू कर दिए हैं। कई जगह आय से अधिक संपत्ति और परीक्षा से जुड़े सामग्री भी मिलने की जानकारी सामने आ रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, मिलीभगत और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

    छापेमारी के कारण प्रदेशभर में राजस्व विभाग के कई अफसरों में हड़कंप की स्थिति है। आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है।

    20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल संतोषकुमार गंगवार 
    Next Article आनंद मार्ग एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया 

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.