Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति, छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति, छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति, छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय टीम पहुंची। महात्मा गांधी नरेगा राज्य कार्यालय, छत्तीसगढ़ के उपायुक्त श्री राजेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में आई इस टीम ने झींकपानी एवं खूंटपानी प्रखंडों के बागवानी मॉडलों का निरीक्षण किया।

     

    टुंगरी क्षेत्र की पथरीली और अनउपजाऊ भूमि पर किसानों द्वारा तैयार किए गए आम एवं मिश्रित बागवानी मॉडल देखकर टीम ने खुशी जताई। पद्मावती सवैया, जोंकों पूर्ति सहित कई किसानों ने अंतर फसल के माध्यम से सालाना लाखों की आय का सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है।

     

    टीम ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम का यह बागवानी मॉडल अब छत्तीसगढ़ में भी अनुकरणीय रूप में अपनाया जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा, कृषि, भूमिसंरक्षण, जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों के अभिसरण से लाभुकों को मिली तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं की सराहना की गई।

     

    जिले में इस वर्ष 541 बागवानी सखी सक्रिय हैं, जबकि 5 कृषि उत्पादक कंपनियाँ—विशेषकर कोल्हान प्रोड्यूसर कंपनी—उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराने और उपज का बाजारीकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिले में अब तक कुल 46,999 लखपति दीदी लाभान्वित हो चुकी हैं।

     

    टीम ने आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, हिमसागर जैसी किस्मों के आम को ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सप्लाई किए जाने की प्रक्रिया को भी अनुकरणीय बताया।

    छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल बिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित यूसीआईएल पब्लिक शौचालय बदहाल, सफ़ाई व्यवस्था ठप
    Next Article एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.