राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का उपयुक्त, पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
राज्यपाल विवेकानंद सेवा प्रकल्प भवन का लोकार्पण करेंगे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। आगामी 19 नवंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुन्यात तथा उपयुक्त नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से विवेकानंद केन्द्र प्रशिक्षण सेवा प्रकल्प भवन परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, विश्राम कक्ष, आगमन मार्ग, पार्किंग, साफ–सफाई सहित सभी सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन समिति एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश देते हुए कहा कि राज्यपाल महोदय के आगमन से पूर्व सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं और सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि विवेकानंद केन्द्र प्रशिक्षण सेवा प्रकल्प भवन का लोकार्पण राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है।
इस मौके पर चांडिल एसडीओ विकास राय, बीडीओ तुलेश्वर रोहिदास, अंचल अधिकारी प्रदीप महतो, थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजन समिति से आशीष कुंडू, विवेकानंद दा, शंकर मंडल, चिराग परमार, अनाथ मिश्रा, गुलशन कुमार, गणेश वर्मा, राजू कुंडू आदि भी शामिल रहे।

