जुगसलाई में संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जुगसलाई मुखी बस्ती में – ठंड के मौसम को देखते हुए, संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने ज़रूरतमंदों के बीच 50 कंबल वितरण किया। इस पहल के तहत, संस्था ने कई परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराए। इस कदम की सराहना की जा रही है और यह समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, सोनू,राजू आदि उपस्थित थे

