केबुल बस्ती मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 16 नवंबर। आज गोलमुरी केबुल बस्ती मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज 2013 से सम्मान समारोह का आयोजन करती आ रही है। यह उनका 12वां वर्ष है। मेरे विचार से सभी समाज को इस तरह कार्यक्रम करने की आवश्यकता है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभा को सम्मान मिलने से आगे और भी बढ़ेंगे।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि आज अमीर हो या गरीब हो, सभी लोगों के जीवन में संघर्ष है। इस संघर्ष से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए। आजकल के बच्चे छोटे-छोटे असफलता से ही निराश हो जाते हैं और आत्महत्या तक कर लेते हैं। हम ऐसे बच्चों को कहना चाहते हैं कि आप किसी भी असफलता से घबराएं नहीं, ईश्वर में आपके जीवन दिया है। आप पूरे हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहिए। सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
वहीं मुखी समाज के सचिव गुरुचरण मुखी ने कहा कि हम लोग आज 2013 से बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं। यह सभी बच्चे पढ़ाई, खेलकूद और अन्य क्षेत्र में अपनी सफलता का झंडा गड़ा है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, खेलकूद में स्टेट एवं नेशनल चैंपियन सहित अन्य है। हमारा उद्देश्य यह है हम शिक्षा और खेलकूद आदि के क्षेत्र में प्रोत्साहित करें, ताकि वह आगे बढ़ सके।

