Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग ने वितरित किए बत्तख और स्वीकृति पत्र
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग ने वितरित किए बत्तख और स्वीकृति पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग ने वितरित किए बत्तख और स्वीकृति पत्र

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कुंडहित मुख्यालय स्थित पशुपालन कार्यालय में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुर्व चयनित लाभुकों के बीच बत्तख के चूजों तथा स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड के पहाड़ियों बहुल लायकापुर गांव की पहाड़िया लाभुकों के बीच इंडियन रनर प्रजाति के बत्तख के चूजे मुहैया कराए गए। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले तथा आपदा पीड़ित श्रेणी में चयनित चार व्यक्तियों को गाय सुकर आदि पशुपालन की योजनाओ से संबंधित स्वीकृति पत्र मुहैया कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य रीना मंडल विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, 20 सूत्री अध्यक्ष ऑफिसर हेम्ब्रम की उपस्थिति में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार द्वारा उपस्थित लाभकों के बीच बत्तख के चूजों और स्वीकृति पत्रों का वितरण कराया गया। कार्यक्रम के संबंध में डॉ कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इस वर्ष चयनित किए गए 10 पहाड़िया महिलाओं को बत्तख के चूजे मुहैया कराए गए वही चार अन्य चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र मुहैया कराया गया है। जल्द ही इन्हें भी संबंधित पशु मुहैया करा दिए जाएंगे। मौके पर उक्त लोगों के अलावे पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, जिप सदस्य प्रतिनिधि दिलीप मंडल, पशुपालन कार्यालय के सहायक विनय मिश्रा, एआई कर्मी मृणाल कुमार मंडल एवं लाभुकगण उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को योजना का लाभ उठाकर अपना आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने को प्रेरित किया। गौरतलब है कि झारखंड सरकार द्वारा पशु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाकर तमाम पशुपालकों को पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि
    Next Article पत्थर खदान के पास चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.