Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी समाज हमारा परिवार है, वोट बैंक नहीं:रघुवर दास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदिवासी समाज हमारा परिवार है, वोट बैंक नहीं:रघुवर दास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी समाज हमारा परिवार है, वोट बैंक नहीं:रघुवर दास

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा करेगी सप्ताहभर के कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा पूरे देश में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस सिलसिले में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत का जनजातीय समाज स्वतंत्रता संग्राम की नींव रख चुका था। उन्होंने तिलका मांझी से लेकर बिरसा मुंडा तक के संघर्षों को नमन किया।

     

    रघुवर दास ने कहा कि आज़ादी के दशकों बाद तक आदिवासी वीरों के योगदान को भुला दिया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के इन अध्यायों को पुनर्जीवित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज को वोट बैंक नहीं, बल्कि अपने विशाल परिवार का हिस्सा मानती है।

     

    उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्ली में बसेरा पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और रांची की जेल, जहाँ बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी, को भव्य स्मारक-संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया।

     

    रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार ने पेसा कानून, वन अधिकार अधिनियम, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और एकलव्य आवासीय विद्यालय जैसी योजनाओं से आदिवासी समाज को सशक्त किया है। उन्होंने झारखंड सरकार से राज्य में पेसा कानून लागू करने की मांग की।

     

    उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य बिरसा मुंडा सहित सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मानित करना है। भाजपा जमशेदपुर में जनजातीय कला, नृत्य, लोक परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

     

    रघुवर दास ने अंत में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा धर्मांतरण के विरोधी थे, और भाजपा सरकार ने धर्मांतरण निषेध कानून बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

    उन्होंने झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यवासियों को बधाई दी और आह्वान किया कि सभी लोग धरती आबा के आदर्शों पर चलकर आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ें।

    आदिवासी समाज हमारा परिवार है वोट बैंक नहीं:रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: दीपक विभार हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद
    Next Article संविधान निर्माण पर नई बहस: एडवोकेट अनिल मिश्रा के बयान को सवर्ण महासंघ का समर्थन

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.