Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया
    Breaking News झारखंड

    समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ✍निजाम खान

    *# समाहरणालय परिसर में आज दिनांक 25 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया।*

    *# मतदान ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है:- उपायुक्त जामताड़ा*

    *# 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु मतदाताओं की साक्षरता*

    दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज दिनांक 25 जनवरी 2020 को समाहरणालय परिसर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, सिविल सर्जन आशा एक्का, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदिलिया, जिला सूचना पदाधिकारी अभय पराशर,जिला शिक्षा पदाधिकारी बांके बिहारी सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार द्वारा मौजूद स्कूलों के बच्चे के साथ समाहरणालय के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।

    *# “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।*

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि
    भारत में मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। इस दिन को देश के लोकतंत्र का त्योहार भी कहा जाता हैं। यह दि‍वस मतदाताओं में मतदान प्रक्रि‍या में कारगर भागीदारी के बारे में जानकारी फैलाने के रूप में भी प्रयोग कि‍या जाता है।

    इस महत्त्वपूर्ण दिवस का आयोजन सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है और साथ ही यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना बहुत ज़रूरी है।

    *निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों,मीडिया कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।*

    *चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन पर्वत बिहार में किया गया। जिसमें फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एवं फोर्थ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार दिया गया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

    मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा जामताड़ा श्री प्रधान मांझी, लेखा पदाधिकारी रवि रोशन, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान संदीप कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी तथा एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान में फाईनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया
    Next Article कुष्ठ की जागरूकता को लेकर बैठक

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.