मंडल समिति के रक्तदान में 62 लोगों ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंडल समिति के द्वारा परसुडीह में समिति का 24वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया गया। यह शिविर मंडल समिति एवं रक्त बैंक जमशेदपुर के सौजन्य से संपन्न हुआ। शिविर में 62 लोगों ने रक्त दान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, सम्माननीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टरगण, तकनीशियन तथा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। रक्तदाताओं में युवाओं के अलावा महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। जिससे समाज में “रक्तदान – महादान” की भावना को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली।
प्रथम महिला रक्तदात्री श्रीमती रुमा मंडल तथा प्रथम पुरुष रक्तदाता श्री स्वदेश कुमार मंडल का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
शिविर के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष दिवाकर मण्डल, सचिव हरमोहन मण्डल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मण्डल तथा समिति के सभी सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन डॉ. दिलीप कुमार मण्डल ने किया। मंडल समिति ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, तकनीशियनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

