माताजी आश्रम में 16 वा रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्त दान
रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं,,,, डॉ अरविंद कुमार लाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में ब्लड बैंक औऱ भी बी डी ए जमशेदपुर के सहयोग से 16 वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 82 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिसमें महिला रक्तदाता भी शामिल है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्ज़ेन डॉ अरविंद कुमार लाल, सम्मानीय अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार जिप सदस्य सूरज मंडल, मुखिया सुखलाल सरदार, देवी कुमारी भूमिज , पूर्व मुखिया गणेश सरदार, पूर्व जिप सदस्य करुणा मंडल, सुनील कुमार दे उपस्थित थे। डॉ अरविंद कुमार लाल ने कहा,, रक्तदान सबसे बड़ा दान है. इसका कोई बिकल्प नहीं. रक्तदान के बारे में पोटका काफ़ी जागरूक हो चूका है। धन्यवाद ज्ञापन दुलाल मुखर्जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया. रक्तदान को सफल बनाने में माताजी आश्रम के सदस्य के अलावे ब्लड बैंक औऱ भीबीडीए जमशेदपुर का सहयोग रहा.

