Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर

    समाज के नेताओं ने कहा – “झामुमो ही समाज को दे रही है सम्मान, सोमेश को पूरा समर्थन”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है, और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। एक ओर झामुमो से दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी बाबुलाल सोरेन पर दांव लगाया है। इस बीच चुनाव प्रचार अपने चरम पर है — मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और दिग्गज नेता लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

     

    इन सबके बीच सबसे अधिक चर्चा में हैं पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार, जो पिछले 25 दिनों से घाटशिला क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। संजीव सरदार खासकर भूमिज-मुंडा समाज के मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं, और झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबांधा प्रखंडों के लगभग 35,000 से अधिक भूमिज-मुंडा वोटर इस बार निर्णायक भूमिका में हैं।

    पहले भाजपा का वोट बैंक, अब हर एक वोट झामुमो की ओर रुख

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये समाज पहले अधिकतर भाजपा के समर्थन में वोट करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में परिस्थिति बदली है। विधायक संजीव सरदार जिस तरह गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिल रहे हैं, उनके साथ मान-सम्मान के साथ संवाद कर रहे हैं, उससे भूमिज-मुंडा समाज में झामुमो के प्रति झुकाव बढ़ा है। घाटशिला, झाटी झरना, गुड़ाझोर, बड़ा खुर्शी, उल्दा, महुलीशोल, आमदा, कोकपाड़ा, मुदासौली, ईचड़ा, फॉरेस्ट ब्लॉक, मुचरीशोल जैसे गांवों में संजीव सरदार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

     

    समाज के नेताओं ने झामुमो पर जताया विश्वास

    भूमिज समाज के वरीय पदाधिकारी शुभंकर सिंह सरदार ने कहा कि “झामुमो ने हमारे समाज से एक युवा विधायक बनाकर हमें सम्मान दिया है। संजीव सरदार समाज के गौरव हैं और समाज के हित में लगातार काम कर रहे हैं। इस चुनाव में भूमिज समाज झामुमो के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

     

    वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “मुझे इस चुनाव प्रचार के दौरान सभी क्षेत्रों में जाने और समाज के लोगों से मिलने का अवसर मिला। सभी ने आदर-सम्मान और प्यार दिया। चुनाव के बाद मैं फिर से लौटूंगा और समाज को और मज़बूत करने का काम करूंगा।” उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि “भूमिज समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

    घाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 नवंबर को घाटशिला में होगा मतदान, ईवीएम तैयारी पूरी – बिना EPIC कार्ड भी कर सकेंगे मतदान वैकल्पिक पहचान पत्रों से
    Next Article पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    Related Posts

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    September 11, 2026

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    September 11, 2026

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत, जांच शुरू

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत, जांच शुरू

    501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    दलमा में सवाल सिर्फ रिजॉर्ट का नहीं, जवाबदेही का भी

    टाटा पावर और TATA.ev ने 10 मेगा चार्जिंग हबों पर दर्ज किए 70 हजार से अधिक चार्जिंग सेशन

    मोदी ने ब्रिक्स से व्यापार बाधाएं हटाने और सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने का किया आह्वान

    गंगा के विकराल रूप से बेगूसराय-मुंगेर के कई गांवों में दहशत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.