Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धनबाद सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद (झारखंड): कुख्यात गैंगस्टर हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ने पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।एसएसपी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण एसपी एवं सिटी एसपी के नेतृत्व में 6 डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर, 36 एसआई और 60 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने 4 नवंबर की सुबह सभी संदिग्ध ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की।तलाशी के दौरान परवेज खान, सैफ आलम, तौसीफ आलम और इम्तियाज के घरों से ₹17,34,900 नकद के अलावा जमीन से संबंधित 17 कागजात, विभिन्न बैंकों के पांच पासबुक, चेकबुक, एटीएम/डेबिट कार्ड, एक पिस्तौल तथा 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद राशि के वैध स्रोत की जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने आयकर विभाग को जांच के लिए पत्र भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गैंग के सहयोगी के रूप में कार्य करते थे। ये व्यापारी वर्ग से ‘भाई’ बताकर संपर्क साधते, उन्हें ठहरने व आवागमन की सुविधा प्रदान करते और उनकी गतिविधियों की जानकारी प्रिंस खान तक पहुंचाते थे। गैंग द्वारा वसूली गई रंगदारी की रकम हवाला और क्रिप्टोकरेंसी (U.S.T.T.E.) के जरिये प्रिंस खान को भेजी जाती थी, जबकि शेष रकम को उसके निर्देश पर बरवाअड्डा-गोविंदपुर और 8 लाइन क्षेत्र के जमीन कारोबार में निवेश कर वैध किया जाता था।इस संबंध में बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी
    Next Article सांड के हमले से सुभाष कॉलोनी की 70 वर्षीय सोमा सरकार का निधन

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.