Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

    सरयू राय के फोन के बाद गंभीर रुप से घायल का टीएमएच में इलाज शुरू

    नगर निगम और वन विभाग ने हाथ किये खड़े

    सरयू राय के निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग पहुंचे सांढ़ को काबू करने

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। डिमना रोड इलाके के संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 5 तक, संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को बुधवार को घायल कर दिया। किसी की पसली टूटी तो किसी का अंडकोष फूट गया। इन 15 लोगों में से चार ज्यादा चोटिल हुए हैं। इनमें से एक चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर है। उनका अंडकोष फूट गया है। विधायक सरयू राय की पहल पर उन्हें टीएमएच में दाखिल कराया गया है। अन्य घायलों में अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू शामिल हैं।

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि सांढ़ दोपहर साढ़े 12 बजे से ही इधर से उधर दौड़ रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद वह उग्र हो गया। उसने लोगों को मारना शुरु किया। इसी क्रम में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सांढ़ को पकड़ने के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मानगो नगर निगम के लोगों ने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि उनका पास इसका कोई जुगाड़ नहीं है। फिर लोग वन विभाग के पास पहुंचे। वन विभाग के लोगों ने उनसे कहा कि अगर कोई जंगली जानवर होता तो उसे पकड़ने का प्रयास करते। यह सांढ़ है। इसे हम लोग नहीं पकड़ सकते।

    फिर स्थानीय लोगों ने शाम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया। श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह को फोन किया और फिर टीएमएच और टाटा जूलॉजिकल पार्क के अफसरों से बात की। उनके निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग सांढ़ को काबू में करने के लिए इलाके में पहुंच चुके थे। गंभीर रुप से घायल चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। पिंटू सिंह ने बताया कि जीतेंद्र साव नामक सज्जन ने एमजीएम में लोगों का इलाज करने में जरूरी मदद की। उनकी मदद से ही लोगों का इलाज हुआ। कई लोगों को दवा-पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा संतोष भगत और टुनटुन सिंह , संजय शर्मा और रवि गोराई आदि ने भी काफी मदद की।

    बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन
    Next Article धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.