Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रभु के गुण गाओ, ईमानदारी से मेहनत करो और बांट कर खाओ ,यही गुरु नानक देव जी का मूल संदेश है : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रभु के गुण गाओ, ईमानदारी से मेहनत करो और बांट कर खाओ ,यही गुरु नानक देव जी का मूल संदेश है : अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रभु के गुण गाओ, ईमानदारी से मेहनत करो और बांट कर खाओ ,यही गुरु नानक देव जी का मूल संदेश है : अमरप्रीत सिंह काले

    जात-पात, ऊंच -नीच को खत्म करना ,सभी का सम्मान करना ही गुरु महाराज जी के संदेश की मूल तत्व है ।

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए काले , समस्त विश्व को दी बधाई ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जमशेदपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले हर वर्ष की भांति इस पवित्र यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण भाव के साथ गुरु नानक देव जी के उपदेशों का स्मरण किया।

     

    इस मौके पर श्री काले ने कहा कि “ईश्वर के गुण गाओ, ईमानदारी से कर्म करो और बांट कर खाओ , यही गुरु नानक देव जी का अमूल्य संदेश है।”

    उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    जात–पात और ऊँच–नीच के भेद को समाप्त कर, सभी का सम्मान करना ही गुरु महाराज जी के संदेश का मूल तत्व है।

     

    श्री काले ने आगे कहा कि गुरु परंपरा हमें ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ अर्थात ईश्वर का नाम जपना, ईमानदारी से मेहनत करना और जो कमाया है उसे दूसरों के साथ बाँटना -का जीवन दर्शन सिखाती है। यही विचारधारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला है।

     

    नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने “सतनाम वाहेगुरु” और “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुवाणी की मधुर ध्वनि और सुसज्जित झाँकियों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रसार करते रहे।

     

    इस आयोजन में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, सभी गुरुद्वारा कमेटियाँ, स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल सिख नौजवान सभा, विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं प्रशासनिक तंत्र का सराहनीय सहयोग रहा।

    सभी के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप में संपन्न हुआ।

    ईमानदारी से मेहनत करो और बांट कर खाओ प्रभु के गुण गाओ यही गुरु नानक देव जी का मूल संदेश है : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
    Next Article जमशेदपुर में बनेगा किन्नरों के आराध्य का पहला भव्य मंदिर, पप्पू सरदार ने की 51 हजार की मदद

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.