Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में 20 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार — SIT टीम की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines अपराध खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में 20 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार — SIT टीम की बड़ी कार्रवाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में 20 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार — SIT टीम की बड़ी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की शाम हुई करीब 20 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

     

    घटना के संबंध में वादी दीप राज दास, पिता दिलीप दास, निवासी रामनगर रोड नं.-02, होल्डिंग नं.-01 द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे 7–8 अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसे और परिवार को एक कमरे में बंधक बनाकर जेवरात एवं अन्य कीमती सामान, कुल मूल्य लगभग 20 लाख रुपये, लूट कर फरार हो गए।

     

    इस मामले में कदमा थाना कांड संख्या 96/25, दिनांक 11-10-2025, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

     

    वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए घटना का खुलासा किया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया:गुड्डू पाजी उर्फ़ श्रवण कुमार निर्मलकर परसुडीह

    विजय उर्फ़ विशाल सवैया, सोमाय झोपड़ी, थाना – बागबेड़ा शिवम कालिंदी, धालभूमगढ़

    गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों का पूर्व में हत्या एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों का आपराधिक इतिहास रहा है।

     

    SIT टीम ने इससे पहले भी इस कांड में संलिप्त पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    कदमा में 20 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा तीन अपराधी गिरफ्तार — SIT टीम की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुईयाडीह गोलीकांड का आरोपी अशोक दूबे गिरफ्तार, जुआ विवाद में चली थी गोली, दीपक विभार की हुई थी मौत
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक सप्ताह में 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया 

    Related Posts

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    June 21, 2026

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    June 21, 2026

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.