Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को

    आतिशबाजी, भोग-प्रसाद और श्रद्धा के समुंदर ने बनाया दिव्य माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बुधवार को टेल्को कॉलोनी रोड संख्या 9 स्थित यंग बॉयज़ क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22 फीट माँ काली पूजा गोल्डन जुबली वर्ष का समापन माँ की भव्य प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। दसवें दिन हुए इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

     

    आयोजन स्थल से हिल टॉप स्कूल, रिंग रोड, टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर, टाटा मोटर्स मुख्य गेट होते हुए तार कंपनी गोलचक्कर तक 22 फीट माँ काली का नगर भ्रमण हुआ। अंत में तार कंपनी स्थित सिटू तालाब में क्रेन की मदद से माँ की विशालकाय प्रतिमा का विसर्जन विधिवत किया गया।

     

    भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। तेज वृष्टि में भी लाखों लोग पूरे मार्ग में डटे रहे और “जय माँ काली” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

     

    करीब 600 सदस्यीय यंग बॉयज़ क्लब टीम ने अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के संयोजन में बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। प्रदीप राजवार, अरुण नाथ, नितिन, रजीत सिंह, विशाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, यशराज, मंजीत, रूपेश, सोनाक्षी, मून, गोल्डन, लोकेश प्रसाद, नवीन सोलंकी, टीपू मिश्रा, धीरज मिश्रा, नंदू सरदार, डब्बू, रवि, सुमित जैसवाल समेत सभी सदस्यों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

     

    टाटा मोटर्स नगर प्रबंधन और टाउन विद्युत विभाग का विशेष सहयोग मिला। पेड़ों की डालें व झुके हुए विद्युत तार काटकर मार्ग को सुगम बनाया गया। विसर्जन से पूर्व सिटू तालाब पर एक घंटे की भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही, वहीं एक लाख पैकेट पूरी-हलवा-चना का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।

    22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को बारिश पर भारी भक्तों की आस्था
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: स्कूटी सवार दंपत्ति से सोने की ज्वेलरी लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद
    Next Article विशेष संपादकीय चुनावी उफान में फिर वही पुराने नारे, वही वादे और वही तंज की गूंज :देवानंद सिंह

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.