Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू की बैठक चांडिल में कल 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू की बैठक चांडिल में कल 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू की बैठक चांडिल में कल

    सुदेश महतो संग भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू करेंगे संबोधित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आजसू पार्टी के कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की बैठक गुरुवार को चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो पार्टी नेताओं के साथ घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब तक की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

     

    केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के अलावा कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां–सरायकेला जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

     

    उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर जुटे हैं। आजसू का घाटशिला विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन भी सम्पन्न हो चुका है, जिसमें सभी बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू भी चांडिल आजसू कार्यालय में आजसू नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक कर चुके हैं।

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू की बैठक चांडिल में कल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहरबेड़ा छठ घाट हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक

    Related Posts

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.