Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देखिए एसपी साहब, आपकी ‘तत्पर’ काण्ड्रा पुलिस पेट्रोलिंग की ‘सजगता’!!
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    देखिए एसपी साहब, आपकी ‘तत्पर’ काण्ड्रा पुलिस पेट्रोलिंग की ‘सजगता’!!

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देखिए एसपी साहब, आपकी ‘तत्पर’ काण्ड्रा पुलिस पेट्रोलिंग की ‘सजगता’!!

    काण्ड्रा मेन रोड पर सरायकेला पुलिस की “इज्जत” सरेआम निजी उपयोग में!

    राष्ट्र संवाद  मृत्युंजय बर्मन,

    कभी-कभी पुलिस की “सजगता” इतनी सुस्त, निढाल और बेखबर हो जाती है कि उसे अपनी ही “इज्जत” का होश नहीं रहता। काण्ड्रा मेन रोड का नज़ारा देखिए, जहां सुगम यातायात के लिए लगाए जाने वाले एक पुलिस बैरिकेटर को पिछले पांच दिनों से सिविल एरिया में एक धर्म कांटा संचालक ने अपने निजी उपयोग में टिका रखा है।

     

    अब सवाल यह है कि आखिर यह पुलिस का बैरिकेटर निजी उपयोग में किस हैसियत से लगाकर रखा गया है! माना कि इसके निर्माण में पुलिस कोष का पैसा नहीं लगा, परंतु सीएसआर फंड से सरायकेला पुलिस को दिया गया सरकारी प्रतीक आखिर किसी निजी व्यक्ति की संपत्ति कैसे बन गया?

     

    कानून के हिसाब से तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, दंडनीय अपराध है। भारतीय दंड संहिता की धारा 170 और 171 के अनुसार कोई भी व्यक्ति यदि पुलिस जैसी पहचान, प्रतीक या चिह्न का उपयोग कर “भ्रम” उत्पन्न करता है, तो यह दंडनीय हो सकता है। यानी कि सरायकेला पुलिस लिखा बोर्ड निजी परिसर में लगाना सिर्फ़ दिखावे की बात नहीं, बल्कि सीधे-सीधे कानूनी जोखिम का खेल है।

     

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एसपी साहब की ‘तत्पर’ पुलिस पेट्रोलिंग टीम इसे देख नहीं पा रही या फिर जान-बूझकर “सतर्कता” की आंखों पर पट्टी बांधे हुए है! कम से कम अब तो काण्ड्रा पुलिस यह तय करे कि बैरिकेटर सड़क पर रहेगा या किसी धर्म कांटा का पहरेदार का बनकर खड़ा रहेगा।

    आपकी ‘तत्पर’ काण्ड्रा पुलिस पेट्रोलिंग की ‘सजगता’!! देखिए एसपी साहब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्म के पहले अर्जन के मामले में भू-विस्थापितों की ऐतिहासिक जीत, सुप्रीम कोर्ट ने एसईसीएल की याचिका खारिज की।
    Next Article एमजीएम पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.