Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
    Breaking News झारखंड

    नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *चांडिल, 26 अक्टूबर*:
    नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में आज महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। शिक्षकों और छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस अवसर पर *संस्थान के संस्थापक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा* गणेश शंकर विद्यार्थी जी का जन्म 26 अक्तूबर 1890 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे एक निर्भीक पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे। उन्होंने 1913 में ‘प्रताप’ नामक साप्ताहिक पत्र की स्थापना की, जिसके माध्यम से ब्रिटिश सरकार के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण किया।
    उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को बल दिया। वे महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे और असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।
    1931 में कानपुर में हुए दंगों के दौरान वे हिंदू-मुस्लिम एकता बनाए रखने का प्रयास करते हुए शहीद हो गए। उनका जीवन सत्य, साहस और मानवता का प्रतीक माना जाता है।
    कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी भारतीय पत्रकारिता के इतिहास के ऐसे नायक थे जिन्होंने सत्य, साहस और जनसेवा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सद्भावना, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं विचार प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण देशप्रेम से ओतप्रोत हो उठा। *संस्थान के प्राचार्य* ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि कलम की ताकत तलवार से कहीं अधिक होती है।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से *एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, जयदीप पांडे, भगत लाल तेली, प्रकाश महतो, पवन महतो, शुभम साहू, संजीत महतो, गौरव महतो, अजय मंडल एवं कृष्णा पद महतो उपस्थित रहे।*
    कार्यक्रम का संचालन एक प्रशिक्षक द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनन्द बिहारी के नेतृत्व में छठ व्रतधारियों हेतु पूजन सामग्री वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद ।
    Next Article छठ महापर्व पर समर्थ भारत द्वारा आयोजित निःशुल्क सूप वितरण में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.