घाटशिला उपचुनाव: मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, गठित हुए मतदान दल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 25 अक्टूबर। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की गई।
इस रेंडमाइजेशन के तहत सभी 300 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल गठित कर दिए गए। तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को उनके संबंधित बूथ आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, निर्वाची पदाधिकारी सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

