फतेहपुर के पुतुलजोड़ मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, युवा खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह
राष्ट्र संवाद सं
नाला: विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पुतुलजोड़ मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया और ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम के जिला युवा अध्यक्ष कुणाल कंचन उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
कुणाल कंचन ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का जरिया है, बल्कि सामाजिक एकता और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करता है।
फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर दर्शकों और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन समिति ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

