Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ पूजा की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ पूजा की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ पूजा की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल

    प्रसिद्ध लोकगायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह छठ महोत्सव में देंगी मनमोहक प्रस्तुति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को इस संबंध में सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता भालूबासा स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे। प्रेस-वार्ता के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य छठ महोत्सव के सफल आयोजन में समिति के सदस्यगण पूरे तन्मयता से जुटे हैं। इसके लिए, सूर्य मंदिर के दोनों तालाब समेत पूरे मंदिर परिसर में पेंटिंग एवं सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। तालाब की पूरी सफाई के बाद सतह की पेंटिंग की जा रही है। पेंटिंग का कार्य संपन्न होने के बाद इसमें स्वच्छ निर्मल जल भरा जायेगा। बताया कि दोनों तालाब के जल की पारदर्शिता और स्वच्छ्ता बेहद आकर्षक रहेगी। इसके साथ ही, छठ महोत्सव के निमित्त मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। छठ पूजा में सूर्य मंदिर को विशेष तौर पर रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जायेगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर आने-जाने वाली मार्गों की सफाई का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सूर्य मंदिर के स्वयंसेवक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार सक्रिय रहेंगे। समिति ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बिना किसी लाभ हानि के पूजन सामग्रियों की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है।

     

    वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि छठ व्रतधारियों के लिए दोपहर 2 बजे सभी प्रवेश द्वार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। महापर्व छठ के प्रथम अर्घ्य 27 अक्टूबर को संध्याकाल में सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिंपल भूमि के संग प्रसिद्ध गायिका मानवी सिंह एवं स्थानीय कलाकार सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में श्रद्धालुओं के बीच भक्ति संगीत की धारा बहाएंगी। उन्होंने संगीतप्रेमी शहरवासियों से संध्या अर्ध्य के दिन संध्या 7 बजे से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और छठ गीतों के साथ लोकगीत व भजन संगीत के आनंद लेने की अपील की।

     

    ग्यारह सौ लोगों को निःशुल्क पूजन सामग्री भेंट करेगी सूर्य मंदिर समिति: भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से 26 अक्टूबर को आर्थिक रुप से कमजोर व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क पूजन सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। इसके लिए, पुर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व्रतधारियों का पता लगा कर उनकी सूची मंदिर समिति को सौपेंगे।

     

    मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से सूर्य धाम परिसर में जरूरतमंद ग्यारह सौ लोगों के परिजनों के बीच 26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से पूजन सामग्रियों काश्रद्धापूर्वक वितरण किया जाएगा।

    छठ घाट के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर  श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं” — लालू यादव पर आरोप लगाकर बोले बसपा उम्मीदवार मोहम्मद सरफुद्दीन
    Next Article भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, सिर्फ झूठ बोलने में आगे, घाटशिला में झामुमो की एक तरफा जीत होगी : संजीव सरदार

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.