Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामान्य, पुलिस एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामान्य, पुलिस एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामान्य, पुलिस एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक श्री गजराव भूपल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण किया।

     

    निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरा निगरानी, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश नियंत्रण एवं अधिकृत कर्मियों की सूची का विस्तृत अवलोकन किया।

     

    उन्होंने डिस्पैच सेंटर और मतगणना दिवस के सुचारू संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्रेक्षकों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम सक्रिय होते ही चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, तथा सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

     

    साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मतगणना टेबल, ईवीएम की सुरक्षित अभिरक्षा एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होनी चाहिए।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि प्रशासन पूरी तत्परता से चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में जुटा है, तथा प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।

    पुलिस एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र सामान्य स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान
    Next Article 23 अक्टूबर बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति में मोतियाबिंद जांच शिविर एवं निशुल्क पौधा वितरण

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.