मांझी एभेन आखड़ा चांडिल अनुमंडल की बैठक सम्पन्न, 16 नवंबर को होगा बड़ा सम्मेलन
आदिवासी अस्मिता और अधिकार के लिए आंदोलन का एलान, पेसा नियमावली व सारना कोड पर होगी चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल:शीशमहल चांडिल डेम परिसर में रविवार को मांझी एभेन आखड़ा चांडिल अनुमंडल की संयोजक मंडली की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायडीह मांझी बाबा श्री तरणी चरण मुर्मू ने की, जबकि संचालन खुंटी मांझी बाबा श्री कुनाराम सोरेन ने किया।
बैठक में संयोजक सह कुरली मांझी बाबा श्री संजीव टुडू ने जानकारी दी कि आगामी 16 नवंबर 2025 को शीशमहल चांडिल डेम भवन में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड के लगभग 300 मांझी बाबा शामिल होंगे।
जगमांझी सह समाजसेवी बाबु राम सोरेन ने बताया कि सम्मेलन में तीन प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा—
1. पेसा नियमावली लागू करवाने की मांग
2. सारना धर्म कोलम कोड की मान्यता दिलाने की पहल
3. मांझी बाबा को ग्राम प्रधान का दर्जा देने की मांग
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकार, संरक्षण, अस्मिता और पहचान के लिए आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।
बैठक में रोहिना टुडू, बुद्धेश्वर सोरेन, इन्द्र टुडू, गोपाल सोरेन, रवि बेसरा, शिवचरण मांझी, बाबलु टुडू, बिजय मुर्मू सहित बड़ी संख्या में मांझी बाबा और सदस्य मौजूद .

