अधिवक्ताओं ने समाज में अंधकार से प्रकाश लाने का काम किया है: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं ने समाज में कानूनी जागरूकता फैलाकर अंधकार से प्रकाश की दिशा में लोगों को अग्रसर किया है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, जिला बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सहित कोल्हान के विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

