राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।
एमएसएमई इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर वाराणसी स्थित सैंम्संग टेक्निकल स्कूल में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा सक्ष्म भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित कर संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कंसल्टेंट को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित क्लब के अध्यक्ष रो. राजेश भाटिया ने कहा कि 2014 में स्थापित यह संस्थाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भार भारत के सपने को साकार कर रहा है। उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त शत् प्रतिशत् बच्चे या तो अपना उद्यम लगा रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं। यही संस्थान की सफलता का प्रमाण है।
द स्माल इंडस्ट्रीज के महासचिव नीरज पारीख ने रोटरी की सेवा भावना की सराहना करते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी सीनियर मैनेजर आशुतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष 350 से अधिक युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने हैं। यह सब संस्थान के जीएम एल राजशेखर के दिशा निर्देशन के कारण ही संभव हो पाया है।कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्थान के प्रभारी आशुतोष कुमार, प्रशिक्षक राम सागर, संगीता कुमारी, विजय कुमार,अन्वेष, विकास ठाकूर, राजे किरण और कंसल्टेंट अजमेर साहिल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेद्र उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापण सतीश बजाज ने किया। इस मौके पर रोहित पाठक, शैलेन्द्र सिंह, संतोष सोनी, प्रशांत अग्रवाल समेत संस्थान के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।

