घाटशिला उपचुनाव : पूरे राज्य की नजर इस हाईटेक मुकाबले पर, संजीव सरदार ने दी जीत का मंत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : घाटशिला उपचुनाव पर पूरे राज्य के नेताओं की नजर टिकी हुई है। यह चुनाव हाईटेक और प्रतिष्ठा का मामला बन गया है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाजपा की सियासी साख दांव पर लगी है।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है। पोटका विधायक संजिव सरदार ने उन्हें बधाई दी और जीत का मंत्र देते हुए उपचुनाव में पार्टी की सफलता के लिए गहन मंथन किया।
संजिव सरदार ने कहा कि इस जीत के जरिए स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि रामदास सोरेन ने मंत्री रहते हुए जनता के लिए कम समय में कई महत्वपूर्ण काम किए।
विधायक संजीव सरदार लगातार घाटशिला में दौरा कर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जुटाने का काम कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि इस उपचुनाव में झामुमो के उम्मीदवार की ही जीत होगी।

