पंथिक मर्यादानुसार नगर कीर्तन निकाले सीजीपीसी : कुलबिंदर
गुरमुख सिंह के कार्यकाल में बिष्टुपुर से निकला नगर कीर्तन बना था बेंचमार्क
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर आयोजित नगर कीर्तन को पंथिक मर्यादा के अनुसार निकालने का आग्रह सीजीपीसी से किया है। उन्होंने कहा कि 2018 में सरदार गुरमुख सिंह के कार्यकाल में बिष्टुपुर रामदास भट्ठा गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक था, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे कोई नहीं चलता था और आयोजन बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के संपन्न हुआ था।
कुलबिंदर सिंह ने कहा कि अब जबकि जनवरी में नए प्रधान का चुनाव होना है और शहर में गुटबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसे में सीजीपीसी को धर्म प्रचार अकाली दल को नगर कीर्तन की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए, ताकि पंथिक एकता और मर्यादा बनी रहे। उन्होंने चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो यह संदेश जाएगा कि नेतृत्व को गुरमत परंपरा से अधिक सत्ता और रसूख की चिंता है।

