कारा सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए अहम निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, सायरन, वॉकी-टॉकी आदि उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई और नियमित कचरा उठाव पर जोर देते हुए नगर पंचायत को आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया। बंदियों से मुलाकात के दौरान सुरक्षा जांच को सख्ती से लागू करने तथा बाहरी सामग्रियों की पूरी तरह जांच के बाद ही जेल में प्रवेश की अनुमति देने को कहा। साथ ही, जेल की बाउंड्री से सटे क्षेत्रों की निगरानी और समय-समय पर औचक छापेमारी के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, और प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

