सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी को लेकर टाटा चाईबासा एनएच 75 ई जाम 25 अक्टूबर को आर्थिक नाकाबंदी की घोषणा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी को लेकर आदिवासी संगठनों के द्वारा आज उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है सुप्रीम कोर्ट अगर अपने आदेश पर पुर्नविचार नहीं करती है तो अगामी 25 अक्टूबर को पुरे कोल्हान प्रमंडल में आर्थिक नाकाबंदी कर दिया जायेगा और यहां से एक मिट्टी का ढेला भी लेने नहीं दिया जायेगा।साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए इस पर पहल करने का अनुरोध किया है। वही ज्ञापन सौंपने के बाद टाटा चाईबासा एनएच 75 ई को जाम कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों का लम्बा कतार लग गया।

