कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त महेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ जुगसलाई निवासी श्री महेंद्र मिश्रा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों एक दुर्घटना में श्री मिश्रा का पैर फैक्चर हो गया था।
इस अवसर पर परविंदर सिंह ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि कांग्रेस परिवार हर सुख-दुख में अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ खड़ा है।
मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से रजनीश सिंह, परितोष सिंह, राकेश साहू, शिवनंदन सिंह, राजेश चौधरी, कौशल प्रधान, नलिनी सिंह, शबाना परवीन, विश्वजीत जाना सहित कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने भी श्री मिश्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और संगठन के प्रति एकजुटता का संदेश दिया।

