Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हुरलुंग नए पुल के करीब दर्दनाक सड़क हादसा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हुरलुंग नए पुल के करीब दर्दनाक सड़क हादसा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हुरलुंग नए पुल के करीब दर्दनाक सड़क हादसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में शनिवार को देर रात बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग के पास नए पुल के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (WRM) में काम करने वाले क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार पांच अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सभी का इलाज चल रहा है। इनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

    सभी कर्मचारी अपने एक सहकर्मी के जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार कार हुरलुंग पुल के पास पलट गई। दुर्घटना के समय कार का शीशा खुला था। इससे प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

     

    कार में आरके सिंह, उमा शंकर नोनिया (47), नंदू यादव (50), परीक्षित बेनुधर (28), जय बनर्जी (50) और बिनेश टूद्दू (33) सवार थे। इनमें आरके सिंह की मौत हो गई है। बाकी घायल हैं। सभी वायर रॉड मिल के कर्मचारी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

     

     

    मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित भूषण कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया है।

    हुरलुंग नए पुल के करीब दर्दनाक सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर का दबदबा
    Next Article विजया मिलन सत्य और शक्ति का प्रतीक: अरविंद सिंह

    Related Posts

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.