रेड क्रॉस के नेशनल इलेक्टोरल कॉलेज के चयन हेतु बिजय कुमार सिंह दिल्ली पहुंचे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड प्रदेश के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के राष्ट्रीय शाखा में 12 इलेक्टोरल कॉलेज के चयन हेतु झारखंड के प्रतिनिधि के तौर दिल्ली पहुंचे, वे 13 अक्टूबर को आयोजित चयन प्रक्रिया में मतदाता के रूप में रेड क्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय में हिस्सा लेंगे। श्री सिंह को झारखंड के माननीय राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के द्वारा उन्हें झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में नामित कर इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने हेतु निर्देश दिया है। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से रेड क्रॉस के मानवसेवी गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा करेंगे, उनके साथ रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव आशुतोष पारीक एवं यूथ रेड क्रॉस के विशाल सिंह भी शामिल रहेंगे।

