जमशेदपुर में सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ का व्रत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची के एक निजी स्कूल सभागार में शुक्रवार को सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत धूमधाम के साथ मनाया। आयोजन में महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान के साथ व्रत का पालन किया।
महिलाओं ने सबसे पहले करवाचौथ की कथा सुनी और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि इस व्रत का इंतजार पूरे साल रहता है, और आज के दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत करती हैं।
महिलाओं ने दिन भर 16 सिंगार कर व्रत का पालन किया। शाम को चांद का दीदार कर और अपने पति का दीदार करते हुए व्रत की समाप्ति की। इस अवसर पर परंपरा और भक्ति का सुंदर मिश्रण देखने को मिला।
आयोजक और उपस्थित महिलाओं ने कहा कि करवाचौथ का यह पर्व न केवल पारंपरिक है, बल्कि परिवार और वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है।

