भुइयाडीह में पारिवारिक विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह स्थित ग्वाला बस्ती में गुरुवार को एक टेंपो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई के अनुसार, बबलू यादव बुधवार रात घर देर से लौटा था और परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर मारपीट की थी। इससे नाराज़ होकर उसके पिता ने बबलू की पत्नी और तीन बच्चों को घर से निकाल दिया था। वे सभी बगल में ही पिता और बड़े भाई के घर चले गए थे।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब बच्चे घर लौटे, तो उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित किया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

