करीम सिटी कॉलेज NSS इकाई द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की NSS इकाई ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए साकची गोलचक्कर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित लोगों तक भोजन पहुँचाना और युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना था।
विशेष रूप से सभी स्वयंसेवकों ने अपने घरों से भोजन तैयार कर लाया और मिलजुलकर जरूरतमंदों में वितरित किया। भोजन वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से आत्मीय संवाद भी किया, जिससे उनमें खुशी और अपनापन देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली और NSS को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ उपस्थित रहे तथा स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य छात्रों में मानवता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर वॉलंटियर जयकृष्ण धारा ने किया, जबकि रेहान रज़ा, बेबी महतो और ईसान बिशोई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि NSS यूनिट का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सराहनीय कदम है।

