Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पर जाकर उनके घर में घटी चोरी की घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बीते रविवार को तड़के सुबह प्रेम झा के घर में अज्ञात चोरों ने नगद राशि और दो मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस दौरान डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के साथ जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा भी मौजूद रहे।

     

    मौके पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब चोरों और अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है

     

    वहीं, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है और इस पार्टी रूपी परिवार में प्रत्येक कार्यकर्ता एक-दूसरे से आत्मीयता से जुड़ा होता है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में साथ खड़े होते हैं, तो हम सभी कार्यकर्ताओं का साहस और आत्मविश्वास मजबूत होता है।

    झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त एकत्रित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया
    Next Article विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.