भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से शिष्टाचार भेंट, झारखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, लद्दाख तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी श्री तरुण चुग से आज शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्हें श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर साहिब) का चित्र भेंट किया गया।
बैठक के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
श्री तरुण चुग ने झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊँचा रखने तथा निरंतर जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

