उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन/समिति (डीडब्लूएससी) की आहूत बैठक संपन्न
आज दिनांक 06.10.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन/ समिति (डीडब्लूएससी) के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएचईडी द्वारा संचालित विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं, चापकलो की कार्यशीलता, हर घर जल योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया कि अधिकतर पैरामीटर में काफी धीमी प्रगति है, उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी/कर्मी यह सुनिश्चित कि जो भी पैरामीटर हैं, उसमें अपेक्षित सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस क्रम में कार्यों में शिथिलता, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में उन्होंने फतेहपुर प्रखंड समन्वयक को स्पष्टीकरण पूछने साथ ही नाला एवं कुंडहित प्रखंड समन्वयक का वेतन बंद रखने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईएचएचएल फंक्शनालिटी (शौचालय) में चालू वित्तीय वर्ष में दिए लक्ष्य का प्रखंडवार समीक्षा कर जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण का प्रमुख उद्देश्य गांवों को खुले शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखना और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव तथा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाना है।
वहीं ओडीएफ प्लस स्टार रेटिंग की समीक्षा कर 1 स्टार को 3 स्टार में अपग्रेड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नाडेप, शॉक्पिट, बर्मी कंपोस्ट पीट, कंपोस्ट पीट एवं भस्मक (एमएचएम) निर्माण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं जल जीवन मिशन हर घर जल की समीक्षा कर कंपोनेंट/ क्लस्टर स्कीम, हर घर प्रखंड, पंचायत एवं गांव की समीक्षा कर जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने हर घर जल को लेकर रिपोर्टेड विलेज के सर्टिफिकेशन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, सहायक अभियंता, जिला समन्वयक, एसबीएम जी, कनीय अभियंता, प्रखंड कॉर्डिनेटर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

