Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, दो दिनों में फॉर्मूला होगा सार्वजनिक
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, दो दिनों में फॉर्मूला होगा सार्वजनिक

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, दो दिनों में फॉर्मूला होगा सार्वजनिक

    पटना, 5 अक्टूबर (भाषा): बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द होने की संभावना के बीच रविवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर हुई। बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा की गई और यह तय किया गया कि सीटों का फॉर्मूला “अगले दो दिनों में” सार्वजनिक किया जाएगा।

    राजद नेता एवं गठबंधन की समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव के आवास पर देर शाम तक चली इस बैठक में कांग्रेस, वाम दलों और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) समेत सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे।

    बैठक के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “सभी बातें तय हो चुकी हैं। परसों संवाददाता सम्मेलन में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।” सहनी ने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन का दामन थामा था।

    राजद के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि “अधिकांश बातें तय हो चुकी हैं, केवल कुछ मामूली बिंदु शेष हैं जिन्हें अगले दो दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”

    सूत्रों के अनुसार, बिहार चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के भी गठबंधन में शामिल होने की संभावना है।

    उधर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम ने रविवार को पटना में राजनीतिक दलों से सुझाव लिये और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी, क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल उसी दिन समाप्त हो रहा है।

    आरएलजेपी आरजेडी इंडिया गठबंधन कांग्रेस गठबंधन बैठक चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार झामुमो तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव मुकेश सहनी वाम दल सीट बंटवारा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के भूमिज समाज के सैकड़ों लोग 9 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ रैली में भाग लेंगे
    Next Article बिहार में मोदी की ‘कौशल क्रांति’ वास्तविक बदलाव या चुनावी प्रयोग देवानंद सिंह 

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.