Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ तस्कर राजू लोहार गिरफ्तार, 98 पुड़िया बरामद
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ तस्कर राजू लोहार गिरफ्तार, 98 पुड़िया बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ तस्कर राजू लोहार गिरफ्तार, 98 पुड़िया बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपु सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शनिवार की रात नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू लोहार (उम्र 26 वर्ष) है, जो पुराना सीतारामडेरा उरांव बस्ती, गणेश मंदिर के पीछे मकान नंबर 601 का निवासी है. जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुआं मैदान इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है. इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

     

    टीम का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी- 1 भोला प्रसाद सिंह ने किया. टीम ने छापामारी कर मौके से राजू लोहार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कुल 98 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 5.48 ग्राम) और 2200 रुपये नकद जब्त किए गए. हेडक्वार्टर 1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त रहा है. उसपर साकची थाना कांड संख्या 11/23 दिनांक 13 जनवरी 2023 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी नशा कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई है और इससे मादक पदार्थ तस्करों में भय का माहौल बनेगा. पुलिस अब अन्य शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

    98 पुड़िया बरामद जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ तस्कर राजू लोहार गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर इंटक का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह
    Next Article कोरबा राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा,नदी में मिला शव

    Related Posts

    राँची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन की कथित घोटाला मामले में, PMLA कोर्ट में ,21 सिंतबर को हाजिर होंगे CM हेमंत सोरेन, आरोप गठन पर होगी बहस

    September 19, 2026

    तरुण कुमार रौशन बने युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव

    September 19, 2026

    स्थापना के 11 वर्ष बाद भी बखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय को पूर्ण दर्जा नहीं मिला

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राँची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन की कथित घोटाला मामले में, PMLA कोर्ट में ,21 सिंतबर को हाजिर होंगे CM हेमंत सोरेन, आरोप गठन पर होगी बहस

    तरुण कुमार रौशन बने युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव

    स्थापना के 11 वर्ष बाद भी बखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय को पूर्ण दर्जा नहीं मिला

    देश की प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल, रांची स्थित बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

    एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

    यातायात नियम तोड़ने वालों को फूल देकर किया सम्मानित, नियम पालन का दिया संदेश

    EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर: पंचायत चुनाव 2026 में हर पंचायत में होगा सर्वे

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.