Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ में 14 साल के बच्चे की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारने के बाद मौत
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    लखनऊ में 14 साल के बच्चे की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारने के बाद मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ में 14 साल के बच्चे की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारने के बाद मौत

    झारखंड कनेक्शन आया सामने, घाटशिला से पकड़ा गया युवक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 14 साल के एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर (Free Fire) में लगभग 13 लाख रुपये हारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है।

     

    बच्चे के पिता सुरेश ने मोहनलालगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एफआईआर (373/2025) में आईपीसी की धारा 108 और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत केस दर्ज किया गया है।

    आत्महत्या का तार झारखंड से जुड़ा

     

    जांच के दौरान यूपी पुलिस को इस मामले में झारखंड कनेक्शन मिला। पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला की मुस्लिम बस्ती से 20 वर्षीय संतन गोराई को हिरासत में लिया।

     

    पुलिस के अनुसार संतन गोराई को पहले मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी के बाद उत्तर प्रदेश ले जाया गया। अब उससे यह पूछताछ की जा रही है कि इस पूरे साइबर फ्रॉड या गेमिंग ट्रैप में उसकी सीधी या अप्रत्यक्ष भूमिका क्या रही।

    पुलिस की जांच जारी

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से संतन गोराई की भूमिका पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

     

    लखनऊ में एक नाबालिग की ऑनलाइन गेमिंग लत ने उसकी जान ले ली। पुलिस जांच में झारखंड के घाटशिला से कनेक्शन मिला है और एक युवक को पकड़ा गया है। अब जांच इस दिशा में चल रही है कि ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड के इस पूरे जाल में उसकी क्या भूमिका थी।

    ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारने के बाद मौत लखनऊ में 14 साल के बच्चे की आत्महत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिंक रोड कदमा में चैन स्नैचिंग की घटना, मार्निंग वॉकिंग ग्रुप ने की कड़ी निंदा
    Next Article सरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.