आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्रि की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्रि की संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान एवं माता की झांकी, डांडिया और गरबा प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। बच्चों ने माता की झांकी और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मुख्य अतिथि नगर निगम के नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूबी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति और अंतरिम समिति की ओर से शालिनी शर्मा, निकिता पेरिवाल और मधुलिका भारद्वाज ने अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे वर्ग में पीयूषी प्रथम, प्रगति द्वितीय और एड्रिनल तृतीय स्थान पर रहे, जबकि वरिष्ठ वर्ग में ईशान, जाह्नवी और संगीका ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को श्री रवि प्रकाश ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे जिनमें मेजर सत्यनारायण, शंकर गुरुनाथन, ललन प्रसाद, संदीप भौमिक ,राजीव नंदन, दीपेंदु सरकार, सुरेश चौधरी, उमेश, सिंह, प्रमोद सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, डी.पी. खंडेलवाल, दीपक विश्वास, राजीव कुमार तथा महिलाओं में उषा शतनारायण, चंद्रा शंकरन, विभा चौधरी, इंदु देवी, पुष्पा सिंह, रेखा नंदन, रीता ठाकुर, सुमन सिंह, प्रीति खंडेलवाल, राधिका, सुनीता वर्मा, रेनू झा, मनीषा झा, मनीषा सिंह, नियति राय और श्रावणी पहाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित रहीं। मंच संचालन की भूमिका रिया नंदन ने निभाई। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि प्रसाद का आयोजन हुआ जिसमें सोसाइटी के सभी निवासियों ने बड़े उत्साह से प्रसाद ग्रहण किया।

