एमजीएम अस्पताल की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : शैलेन्द्र मैथी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । झारखंड श्रमिक संघ संबद्ध झामुमो के केंद्रीय सयुक्त महासचिव शैलेन्द्र मैंथी एक आदिवासी गरीब महिला, जो बी.पी.एल कार्डधारी भी है ,के साथ एम.जी.एम. अस्पताल में हुए ईलाज में कोताही सह भ्रष्टाचार संबंधित मामले में अपना पक्ष रखने,पीड़िता एवम दस्तावेजों के साथ अस्पताल अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए। ज्ञात हो की उपरोक्त संबंध में श्री मैथी द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखकर शिकायत की गई थी। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के त्वरित कार्रवाई पर अत्यंत प्रसन्नता जताई। साथ ही इस बात पर आश्चर्य करते हुए कहा कि अस्पताल अधीक्षक के पत्र भेजकर बुलाने पर वे डिमना स्थित एमजीएम में अपना पक्ष रखने पहुंचे थे , परंतु जांच दल में केवल अस्पताल के ही चिकित्सा दल के सदस्यों को देखकर अत्यंत दुखी एवं निराश हुए। उन्होंने इसे जांच के नाम पर महज खानापूर्ति बताया और इस पर गैर विभागीय उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग रखने की बात कही है।

