जमशेदपुर में नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क, एसएसपी ने जवानों को किया ब्रिफ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पीसीआर परिसर में टैंगो मोबाइल, टाइगर मोबाइल और महिला शक्ति स्क्वाड के जवानों को एसएसपी पियूष पांडेय ने ब्रिफ किया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सभी से सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि बाजार क्षेत्रों में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा रही है और आवासीय क्षेत्रों में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक रूटों में बदलाव किया गया है और इसका प्रचार विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे पूजा स्थल की यात्रा के दौरान ट्रैफिक रूटों की जानकारी लेकर ही निकले, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से त्योहार का आनंद लिया जा सके।

